{"_id":"5940253d8664198e5d8b47ce","slug":"do-not-break-the-necklace-do-not-break-the-brides","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार, चूड़ी न लाने पर नहीं विदा हुई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार, चूड़ी न लाने पर नहीं विदा हुई दुल्हन
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में चढ़ावे को लेकर वर और कन्या पक्ष में विवाद हो गया। वर पक्ष द्वारा चढ़ावे में सोने का हार व चूड़ी नहीं लाया तो कन्या पक्ष ने दुल्हन की विदा नहीं की।
नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ तय हुई थी। सोमवार को बारात नगर के एक स्कूल में ठहरी थी। बारातियों की जमकर खातिरदारी हुई।
जब वर पक्ष ने चढ़ावे का सामान वधू पक्ष को भिजवाया तो सामान देख कर वधू पक्ष के लोग बिदक गए। उनका कहना था कि चढ़ावे में न हार है न ही चूड़ियंा। इस पर वधू पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर कायमगंज में ही अपने रिश्तेदार के यहां चले गए। जब वर पक्ष को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने यह बात मध्यस्थ को बताई।
विज्ञापन
मध्यस्थ वधू पक्ष को समझाबुझा कर वापस ले आया। इसके बाद द्वारचार व अन्य रसमें हुईं। विदाई के समय दुल्हन पक्ष ने पुन: हार व चूड़ी की मांग रख दी। बारातियों, जनातियों के अलावा संभ्रांत लोगों ने भी मामला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन वधू पक्ष के लोग जिद पर अडे़ रहे।
उसके बाद वधू पक्ष दुल्हन को लेकर चला गया। विदाई न होने पर वर पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। दूल्हे के पिता ने पुलिस को बताया कि दुल्हन की मां ने विदा नहीं होने दी।
जबकि दावत का पूरा खर्च उन्होंने किया है। चढ़ावे में झाले, दो अंगूठी, पायल आदि सामान दिया। उसे वधू पक्ष ले गया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। कोतवाल भुवनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है।