फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dinesh Dhankhar of Goyla Kalan won bronze medal in Asian Wrestling

एशियाई कुश्ती में गोयला कलां के दिनेश धनखड़ ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 14 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Dhankhar of Goyla Kalan won bronze medal in Asian Wrestling
फोटो नंबर 71 : कांस्य पदक जीतने पर विजयी मुद्रा में पहलवान दिनेश धनकड। स्रोत स्वयं
बादली। किर्गिस्तान में आयोजित 2026 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की ओर से फ्री स्टाइल पहलवान दिनेश धनखड़ ने 125 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। दिनेश की जीत पर गोयला कलां गांव में खुशी का माहौल बना है।
विज्ञापन

दिनेश फिलहाल सेना में हवलदार हैं और भारत की ओर से खेल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। रविवार की रात हुए मुकाबले में दिनेश ने बहरीन के शामिल शरीपोव पहलवान को 7-1 से हराकर भारत की झोली में कांस्य डाला है।
विज्ञापन

इससे पहले 125 किलो भार वर्ग में यूक्रेन के एक फ्रीस्टाइल पहलवान ओलेक्सांद्र खोत्सियानिव्स्की को 7-6 के स्कोर से हराया था। उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयला कलां निवासी दिनेश धनखड़ फिलहाल कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा गोधड़ी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैप्टन जोरा सिंह ने बताया कि दिनेश धनखड़ गोलिया ने 2026 फर्स्ट रैंकिंग सीरीज में प्रो रेसलिंग कुश्ती लीग की तरह यहां भी शानदार प्रदर्शन किया है।

कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया। सेना की तरफ से उन्हें अपनी कुश्ती का प्रशिक्षण कहीं भी लेने के लिए फ्री हैंड किया हुआ है। वे दो बार झज्जर केसरी और दो बार हरियाणा केसरी रह चुके हैं। हिमाचल में पांचवीं बार हिंद केसरी का टाइटल जीतने वाले विजेता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed