{"_id":"588f2c764f1c1b2f3de80dc0","slug":"dhrub-narayan-apointed-soon-as-lokayukat-of-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व न्यायधीश ध्रुव नारायण होंगे झारखंड के नए लोकायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व न्यायधीश ध्रुव नारायण होंगे झारखंड के नए लोकायुक्त
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
पूर्व न्यायधीश ध्रुव नारायण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश ध्रुव नारायण उपाध्याय राज्य के नए लोकायुक्त होंगे। सरकार जल्द ही यह घोषणा कर सकती है। ध्रुव नायारण 9 अगस्त 2016 को रिटायर्ड हुए थे।
रविवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता वाली कमेटी ने लोकायुक्त के लिए न्यायधीश उपाध्याय के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। मुख्यमंत्री के आवास पर हुई इस बैठक में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन और झारखंड के कार्यकारी मुख्य न्यायधीश पीके मोहंती भी मौजूद थे।
विज्ञापन
2 जनवरी 2016 को अमरेश्वर सहाय का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद से ही राज्य में लोकायुक्त का पद खाली था। इससे पहले रघुवर दास ने विधानसभा में जल्द ही लोकायुक्त की नियुक्ति की बात कही थी।
विज्ञापन
लोकायुक्त एक अर्ध न्यायिक पद है जो जनता तक साफ सुथरी और पारदर्शी सरकार पहुंचाता है। लोकायुक्त शासन पर नजर रखने का काम करता है, जो पीड़ितो की शिकायत और सुझावों पर विचार करता है।
बिहार से अलग होकर नए राज्य बनने के बाद झारखंड लोकायुक्त अधिनियम 2001 में अधिनियमित किया गया। झारखंड लोकायुक्त का कार्यालय 4 दिसंबर 2004 से कार्यरत है। झारखंड के पूर्व न्यायधीश लक्ष्मण ओरॉन पहले लोकायुक्त चुने गए थे । 2009 में लक्ष्मण ओरॉन के सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायधीश अमरेश्वर सहाय को इस पद का कार्यभार सौंपा गया।