{"_id":"69fddd50ce20e0b3ac0a83ae","slug":"dhokha-dhadi-aaropi-rajnandgoan-news-c-1-1-noi1496-4256200-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: महिला समेत तीन ठग पकड़े, राजनांदगांव में माइनिंग अधिकारी बनकर करते थे वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: महिला समेत तीन ठग पकड़े, राजनांदगांव में माइनिंग अधिकारी बनकर करते थे वसूली
Fri, 08 May 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 07:11 PM IST
सार
माइनिंग विभाग का अधिकारी बताकर ट्रांसपोर्टरों से धमकी देकर पैसे ऐंठने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जेसीबी कार्य कर रहे राम सिंह राजपूत से 10 हजार रुपये मांगे। डोंगरगांव पुलिस ने कुमरदा पेट्रोल पंप के पास से पकड़कर तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एक महिला सहित तीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के डोंगरगांव थाना पुलिस ने शुक्रवार को माइनिंग अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताकर ट्रांसपोर्टरों से पैसे वसूले थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर यह पूरी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यह पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है। ग्राम दर्री निवासी राम सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह ट्रांसपोर्टिंग और जेसीबी कार्य का व्यवसाय करते हैं। ग्राम आमगांव स्थित एक किसान के खेत में वे जेसीबी और ट्रैक्टर से खेत मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक कार में तीन व्यक्ति मौके पर पहुंचे। इनमें रवि शर्मा, रेहाना बेगम और शेख अरमान शामिल थे। उन्होंने खुद को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताया। उन्होंने राम सिंह राजपूत और उनके ड्राइवर पर अवैध खनन का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आरोपियों ने धमकाकर दस हजार रुपये की मांग की। राम सिंह राजपूत ने ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से आरोपी के मोबाइल नंबर पर छह हजार रुपये ट्रांसफर किए। पैसे देने के बाद उन्हें ठगा हुआ महसूस हुआ। उन्होंने तुरंत डोंगरगांव थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को कुमरदा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा।
विज्ञापन
डोंगरगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। इस तरह की धोखाधड़ी रोकने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।