फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   devshi khanduri new film

आम लड़की की कहानी है ‘खेल तो अब शुरू होगा’

Wed, 04 May 2016 03:31 PM IST
हिमांशु जोशी / अमर उजाला, हल्द्वानी
हिमांशु जोशी / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 04 May 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
devshi khanduri new film
देविशी खंडूरी

सदाबहार एक्टर देवानंद की खोज कही जाने वालीं देविशी खंडूरी फिल्म ‘खेल तो अब शुरू होगा’ में जारा का किरदार निभाते नजर आएंगी। फिल्म 13 मई को रिलीज होगी। फिल्म एक आम मुस्लिम लड़की की कहानी है। देविशी ने देवानंद की फिल्म ‘चार्जशीट’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा।

विज्ञापन


अमर उजाला से खास बातचीत में देहरादून निवासी देविशी खंडूरी ने बताया कि फिल्म में वह सोलो लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म में उनका नाम जारा है। जारा एक छोटे शहर की मुस्लिम लड़की है। बचपन में ही उसकी शादी अब्बास से हो जाती है। जिसके बाद अब्बास कहीं चला जाता है।
विज्ञापन


वह अब्बास का इंतजार करती है। काफी टाइम बाद उसकी अब्बास के हमशक्ल जय से मुलाकात होती है। फिल्म में कुछ गैंगस्टर जय को ढूंढ रहे होते हैं। जबकि जारा जय को अब्बास समझती है। यही कहानी आगे बढ़ती जाती है। फिल्म आखिरी क्षणों तक लोगों को बांधे रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देविशी बताती हैं कि मेरा किरदार पूरी फिल्म को लेकर चलता है। मसलन जारा का रोल फिल्म में की रोल है। जारा एक मुस्लिम लड़की है, इसी को देखते हुए उन्होंने फिल्म के ऊर्दू भी सीखी। फिल्म में वे एक आम लड़की लगें इसके लिए उन्होंने बिल्कुल मेकअप भी नहीं किया है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग लखनऊ और बाराबंकी में हुई है। देविशी ने बताया कि फिल्म के गीतों को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed