फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Devotees flocked to Jatela Dham on Sharad Purnima and partook of a special kheer.

शरद पूर्णिमा पर जटेला धाम में उमड़े श्रद्धालु, विशेष खीर का किया सेवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to Jatela Dham on Sharad Purnima and partook of a special kheer.
26jjrp05- जटेला धाम में श्रद्धालुओं को संबो​धित करते महंत राजेंद्र दास महाराज। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
बेरी। गांव माजरा-दूबलधन स्थित तपोभूमि जटेला धाम में शरद पूर्णिमा पर विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा सहित दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविवार सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और दमा, नजला व खांसी से राहत की कामना के साथ औषधीय खीर का सेवन किया। धाम के पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि गुरु अपने ज्ञान और मार्गदर्शन से व्यक्ति को सही राह दिखाते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सदाचार, सेवा और संयम को जीवन में अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन

मध्यरात्रि 2 बजकर 15 मिनट पर आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में औषधीय खीर वितरित की गई। इस अवसर पर बादली विधायक कुलदीप वत्स ने स्वामी नित्यानंद महाराज की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर महंत से आशीर्वाद लिया। उन्होंने धाम में 225 बेड के आधुनिक आयुष अस्पताल के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण धाम के आसपास करीब पांच किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

26jjrp05- जटेला धाम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते महंत राजेंद्र दास महाराज। स्रोत : आयोजक

26jjrp05- जटेला धाम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते महंत राजेंद्र दास महाराज। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed