{"_id":"6ad145a6b9088511fe011120","slug":"devotees-arrive-to-seek-blessings-of-goddess-bhimeshwari-devi-on-the-fifth-day-of-navratri-the-sanctum-is-adorned-with-yellow-flowers-jhajjar-news-c-195-1-jjr1001-141283-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें नवरात्र पर मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, पीले पुष्पों से सजा दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें नवरात्र पर मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, पीले पुष्पों से सजा दरबार
विज्ञापन
15jjrp11- बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन के लिए पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
-पीले पुष्पों से सजा मां भीमेश्वरी देवी का दरबार, भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की
फोटो-9 से 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन वीरवार को विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां बेरीवाली का दरबार पीले पुष्पों से सजाया गया। मंदिर में घंटियों की गूंज और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।
नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता ममता, प्रेम और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी हैं। रोहतक से दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचे आकाश ने बताया कि मां भीमेश्वरी देवी उनकी कुलदेवी हैं। वह हर नवरात्र में माता के दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि माता के दर्शन से मन को शांति मिलती है।
सप्तमी-अष्टमी पर उमड़ते हैं लाखों श्रद्धालु
मां भीमेश्वरी देवी के मेले में सप्तमी और अष्टमी पर देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पूरे मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यातायात सुचारु रखने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।