फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Demonstration demanding withdrawal of case filed under Kovid 19

कोविड 19 के तहत दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding withdrawal of case filed under Kovid 19
खुर्जा। कोविड-19 के तहत गभाना में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस करने की मांग को लेकर भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। मंगलवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तहसील परिसर में एकत्रित हुए। किसान नेता दीपक गुप्ता ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व गभाना में भाकियू भानू कार्यकर्ता और किसानों पर पुलिस ने कोविड़ 19 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। किसानों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई अनुचित है। किसान पहले से ही परेशान है ऊपर से उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। किसानों पर हो रही ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह किसानों के हित में नहीं है। ऐसे किसानों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लवी त्रिपाठी को सौंपा। विकास कुमार वर्मा, आशीष वर्मा, अभय, राहुल ठाकुर और केशव गुप्ता आदि लोग मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed