फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Demand raised for implementation of 27 percent reservation

27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग उठाई

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 08 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for implementation of 27 percent reservation
07jjrp01- बेरी गेट स्थित प्रजापति धर्मशाला में  आयोजित की बैठक में ओबीसी ब्रिगेड के चुने गए सदस
झज्जर। बेरी गेट स्थित प्रजापति धर्मशाला में ओबीसी ब्रिगेड का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से ओबीसी समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। साथ ही फैसला किया गया कि ओबीसी ब्रिगेड की ओर से हरियाणा में पांच जोन बनाए जाएं। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र तंवर ने बतौर मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में फैसला किया गया कि संगठन को एक महीने के अंदर जिला व ब्लाक स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी।
विज्ञापन

बैठक मांग की गई कि प्रदेश में क्लास फर्स्ट और क्लास सेकंड की नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए, लोकल बाडीज और पंचायती राज संस्थाओं में मेंबर से लेकर चेयरमैन तक ओबीसी की आबादी के अनुसार आरक्षण लागू किया जाए। नौकरियों में बैकलाग कोटा लागू करवाया जाए, हरियाणा प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओबीसी ब्रिगेड हर जिले में जाकर प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। अपने हक के लिए ओबीसी संगठन विधान सभा राज्य स्तर पर रैली का भी आयोजन करेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी जिलों में जाकर ओबीसी ब्रिगेड संगठन को बढ़ाने व उनके मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रधान रामपत ठेकेदार, पार्षद नरेश बेडवाल, इंद्रपाल खोहाल, बलवान सिंह, सुरेंद्र सिंह डाबोदिया, गोर्धन, सूरजभान फौजी, एडवोकेट पवन सैनी, राजेश कुमार प्रजापति, महेंद्र, देवी, प्रेम, रोहतक से राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed