फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Delhi hiked petrol by rs 1.67 per liter, diesel by rs 7.10

दिल्ली में पेट्रोल 1.67 व डीजल 7.20 रुपये लीटर महंगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi hiked petrol by rs 1.67 per liter, diesel by rs 7.10
नई दिल्ली। कोरोना काल में घटते राजस्व की भरपाई के लिए दिल्ली सरकार ने सख्त वित्तीय फैसला लिया है। इसके तहत सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। मंगलवार से पेट्रोल के दामों में 1.67 रुपये व डीजल मेें 7.20 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। नई दरों पर दिल्ली में पेट्रोल 71.26 रुपये व डीजल 62.29 रुपये हो गया है। इससे पहले सरकार ने शराब की कीमतें भी 70 फीसदी बढ़ा दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी दिल्ली सरकार के वैट की दरें बढ़ाने के फैसले से हुई हैं। सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले 27 फीसदी के मौजूदा वैट की दर को बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया है। जबकि डीजल पर लगने वाला 16.77 फीसदी का वैट अब 30 फीसदी होगा। इसका सीधा असर लॉकडाउन में मिली छूटों के बाद आम लोगों पर पड़ेगा। पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ऩे से उनकी जेबें ढीली होंगी। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कीमतों की इस बढ़ोत्तरी पर हालांकि अभी क सीध तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि बतौर वित्त मंत्री सीख यही है कि मुश्किल दौर में मुश्किलों से भरे फैसले लेने पडऩे हैं। जिंदगी हमेशा चमकदार व इंद्रधनुषी नहीं होती।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भी राजस्व घटने का दिया था हवाला इससे पहल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि दिल्ली के राजस्व में बड़े पैमाने पर गिरावट आई है। आंकड़ा पेश करते हुए उन्होंने बताया था कि पिछले साल अप्रैल में दिल्ली सरकार को 3500 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था, जबकि लॉड डाउन की वजह से इस साल यह आंकडा सिर्फ 300 करोड़ रुपये रह गया है। राजस्व में बढ़ोत्तरी न होने पर उन्होंने कर्मचारियों के वेतन पर संकट आने की आशंका जाहिर की थी। इससे साफ हो गया था कि दिल्ली सरकार सख्त वित्तीय फैसले लेने जा रही है। लॉकडाउन तीन के पहले दिन सरकार ने शराब की कीमतों में 70 फीसदी की बढ़ोत्तरी का फैसला लिया। साथ ही पेट्रोल व डीजल की कीमतें भी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed