दिल्ली: जानिए बच्ची के साथ उस दिन क्या हुआ, पुलिस और पंडित दोनों ने बताई अलग कहानी
शाम साढ़े छह बजे पुजारी ने बच्ची की मां को जानकारी दी कि बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई है। इसके बाद आनन-फानन में उसकी मां मौके पर पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते रविवार को दिल्ली में नौ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस और आरोपी दोनों के बयान सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शमशान के सामने स्थित पीर बाबा की मजार से शमशान में ठंडा पानी लेने पहुंची थी।
शाम साढ़े छह बजे पुजारी ने बच्ची की मां को जानकारी दी कि बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई है। इसके बाद आनन-फानन में उसकी मां मौके पर पहुंची। पुलिस को दिए गए अपने बयान में मां ने बताया कि पुजारी ने करंट लगने की बात करते हुए बच्ची का अंतिम संस्कार करने की सलाह दी।
साथ ही यह भी कहा कि पुलिस को बताने पर पोस्टमार्टम होगा और बच्ची का अंग निकाल लिए जाएंगे। मां से सहमति मिलने के बाद पुजारी ने चिता लगाकर बच्ची को आग के हवाले कर दिया। थोड़ी देर मां रोते बिलखते घर की ओर चली गई।
सी बीच बाजार में बच्ची के पिता को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद शव जलता देख वह शोर मचाने लगा। इसे सुनकर शमशान घाट पहुंचने लगे। उधर, बच्ची की मां ने घर पहुंचने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। इससे गुस्साए पड़ोसी भी बच्ची की मां को लेकर शमशान घाट पहुंच गए। लोगों ने आनन-फानन में चिता की आग बुझाई। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।
सूचना पाकर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो चिता की आग ठंडी हो गई थी। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज कर कूलर और शव के बचे हुए अवशेष को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से चारों आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
पंडित ने बताया ठंडा पानी लाने की जगह कूलर के पास बच्ची पड़ी थी चित
शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें घटना के दिन शमशाम पर लोगों से घिरने पर पंडित राधेश्याम ने बता रहा है कि बच्ची ने आते ही उससे ठंडा पानी लाने के लिए पूछा था। इस पर उसने हामी भर दी। बच्ची पानी लाने चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो वह पानी के कूलर पास पहुंचा और बच्ची को जमीन पर पड़े हुए देखा। इसके बाद उसने मां की इसकी सूचना दी।