{"_id":"6ac2b2c0650b0c93a40ddbba","slug":"deepanshi-jakhar-and-diksha-yadav-won-the-gold-medal-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-140802-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपांशी जाखड़ और दीक्षा यादव ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपांशी जाखड़ और दीक्षा यादव ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
04jjrp09- पदक प्राप्त करते हुए दीपांशी जाखड़ व शिवानी शर्मा । स्रोत : कोच
साल्हावास। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 39 वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ब्लॉक मातनहेल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। हैमर थ्रो में दीपांशी ने स्वर्ण पदक और लंबी कूद में दीक्षा ने स्वर्ण पदक जीता।
ब्लॉक मातनहेल के शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता 2 से 4 अक्तूबर तक एथलेटिक्स हरियाणा की तरफ से आयोजित की गई।
इसमें दीपांशी जाखड़ हमायूंपुर एथलेटिक्स नर्सरी भिंडावास ने अंडर 20 आयु वर्ग के हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक, दीक्षा यादव अमादल एथलेटिक्स नर्सरी लडायन ने अंडर 18 आयु वर्ग के लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता।
शिवानी शर्मा अकेहड़ी मदनपुर एथलेटिक्स नर्सरी मातनहेल ने अंडर 20 आयु वर्ग के हैमर थ्रो में कांस्य पदक, चिराग यादव एथलेटिक्स नर्सरी भिंडावास ने अंडर 18 वर्ष आयु वर्ग के भाला फेंक में सिल्वर पदक और हर्ष एथलेटिक्स नर्सरी भिंडावास ने अंडर 16 आयु वर्ग के गोला फेंक में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
नितेश जाखड़ झांसवा ने अंडर 20 आयु वर्ग के गोला फेंक में सिल्वर पदक, प्रतीक जाखड़ नवीन अकेडमी अकेहड़ी मदनपुर ने अंडर 18 आयु वर्ग की भाला फेंक में स्वर्ण पदक और दीक्षित नवीन अकेडमी अकेहड़ी मदनपुर ने अंडर 20 आयु वर्ग की भाला फेंक में सिल्वर पदक प्राप्त करके अपने ब्लॉक व जिला झज्जर का नाम रोशन किया है।
अब ये विजेता खिलाड़ी 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त करके अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सभी विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स झज्जर संघ के सचिव चरण सिंह राठी भीम अवार्डी व ब्लॉक समिति मातनहेल के अध्यक्ष दीपक झांसवा ने बधाई दी।