{"_id":"6ac2ae81cad2dad0aa051d26","slug":"dap-will-be-distributed-at-the-iffco-center-today-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-140788-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफको केेंद्र में आज बांटी जाएगी डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफको केेंद्र में आज बांटी जाएगी डीएपी
विज्ञापन
04jjrp02- झज्जर। इफकों केंद्र पर पहुंचा डीएपी। संवाद
झज्जर। शहर की अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र से 5 अक्तूबर को किसानों को डीएपी वितरित की जाएगी। इफको केंद्र पर दो बार में 1300 बैग डीएपी पहुंची है।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही डीएपी वितरित की जाएगी। अगर किसी किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है तो उनको डीएपी लेने से वंचित रहना पड़ सकता है। इसके अलावा झज्जर में रैक लगने के बाद इफकों केंद्र सहित जिले के अलग-अलग केंद्रों पर डीएपी पहुंचा है। झज्जर के रेलवे स्टेशन से झज्जर सहित अन्य जिलों में भी डीएपी पहुंचाया गया है।
रेलवे स्टेशन झज्जर पर शुक्रवार को डीएपी की रैक लगी थी जिसमें 16 से 17 हजार एमटी डीएपी दिया गया है। रेल से डीएपी उतारे जाने के बाद अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचाया गया। इसमें पलवल, रेवाड़ी, गुरुग्राम को भी यहां से डीएपी भेजा गया।
कृषि व किसान कल्याण विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि झज्जर रेलवे स्टेशन पर 16-17 हजार एमटी डीएपी पहुंची थी। अब इफको केंद्र सहित अन्य केंद्रों पर डीएपी वितरित की जाएगी