फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   DAP distribution at the IFFCO center; arrival of paddy and pearl millet at the mandi.

इफकों केंद्र पर डीएपी वितरण, मंडी में धान-बाजरा की हुई आवक

Amar Ujala Bureau Updated Tue, 22 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर की अनाज मंडी में स्थित इफकों केंद्र पर मंगलवार को 500 बैग डीएपी वितरित किया गया। डीएपी खत्म होने के बाद अधिकतर किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी दिन अनाज मंडी में बाजरा और धान की आवक भी हुई, जबकि गेहूं का बीज भी बांटा गया।
झज्जर के इफकों केंद्र पर मंगलवार से चार दिन पहले 500 बैग डीएपी पहुंचा था। मंगलवार सुबह आठ बजे से किसान डीएपी लेने के लिए लाइनों में लगे थे। दोपहर तक कई किसानों का नंबर नहीं आया। इसके बाद कई किसान बिना डीएपी लिए अपने घर की तरफ रवाना हो गए। डीएपी केवल 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही दिया गया। कई किसान बिना पंजीकरण के पहुंचे। उन्हें लाइनों में लगने के बाद भी डीएपी नहीं मिल पाया, जिस कारण मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। प्रति पांच बैग डीएपी के साथ एक नैनो डीएपी भी किसानों को दिया गया।
विज्ञापन

झज्जर अनाज मंडी में मंगलवार को 36 क्विंटल बाजरा और करीब 200 क्विंटल 1509 किस्म का धान पहुंचा। मार्किट कमेटी ने किसानों के लिए ई-नेम पोर्टल पर गेट पास काटे। धान में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उसकी खरीद नहीं हो पाई। किसान अभी बाजरे की सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे हैं। मंडी आढ़ती संजय शर्मा ने किसानों से धान सुखाकर मंडी में लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
अभी करीब 500 क्विंटल गेहूं का बीज शेष
शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र पर गेहूं का बीज बांटा गया। मंगलवार को 56 किसानों को 200 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया। इसमें 303 और 826 किस्म का गेहूं बीज शामिल था। केंद्र पर अभी करीब 500 क्विंटल गेहूं का बीज शेष है। यह वितरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

वर्जन
हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र पर दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से गेहूं का बीज वितरित किया गया। मंगलवार को 56 किसानों को 200 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया।-राकेश भौरिया, झज्जर प्रभारी, हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed