{"_id":"6ac40e6f64059d82a7091148","slug":"dap-distributed-amid-uproar-in-the-presence-of-police-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-140836-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के साथ पुलिस की मौजूदगी में डीएपी वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के साथ पुलिस की मौजूदगी में डीएपी वितरित
विज्ञापन
05jjrp24- झज्जर। अनाज मंडी में इफकों केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी में बांटा जा रहा डीएपी। संवाद
- फोटो : ARchive
झज्जर। शहर की अनाज मंडी स्थित इफको केंद्र पर सोमवार को हंगामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में डीएपी वितरित की गई। इस दौरान कुछ किसानों ने कर्मचारियों पर जानकारों को पहले डीएपी देने का आरोप लगाया। सभी किसानों को रात तक डीएपी वितरित की गई।
इफको केंद्र पर सोमवार को शटर को बंद करके काउंटर खिड़की से किसानों के टोकन काटे गए। इसके बाद किसानों को डीएपी दी गई। केंद्र पर करीबन 1500 बैग डीएपी पहुंची थी। सुबह 9 बजे डीएपी का वितरण शुरू हुआ। सोमवार शाम कुछ किसान डीएपी लेने के लिए एकत्रित हुए। इसके बाद काउंटर के पास अंदर व बाहर खड़े सभी किसानों के आधार कार्ड जमा करके किसानों को डीएपी दी गई।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही डीएपी दी गई। किसान सुखबीर सिंह, चरण सिंह, अशोक व संदीप ने बताया कि वह सुबह छह-सात बजे डीएपी लेने के लिए आए थे। केंद्र के कर्मचारी अपने जानकारों को पहले डीएपी दे रहे थे। दोपहर तक डीएपी नहीं मिली जिससे परेशानी हुई। डीएपी वितरण के दौरान हंगामे को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।