{"_id":"69f45ac969a4191b8207d930","slug":"dantewada-sp-brings-smiles-to-141-faces-as-they-recover-lost-items-bastar-news-c-1-1-noi1494-4230461-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dantewada: 141 चेहरों पर आई मुस्कान, लोगों को मिले गुम हुए फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dantewada: 141 चेहरों पर आई मुस्कान, लोगों को मिले गुम हुए फोन
Fri, 01 May 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 05:35 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले में 1 मई का दिन शहरी से लेकर ग्रामीणजनों के लिए काफी सुखद रहा। जिसका कारण था कि दंतेवाड़ा एसपी ने इया आपलो सामान निया के तहत 31 लाख रुपये के लगभग के चोरी सामानों को अलग अलग जगहों से बरामद करने के बाद लोगों को सौपा गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक से अपने सामान को लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले में 1 मई का दिन शहरी से लेकर ग्रामीणजनों के लिए काफी सुखद रहा। जिसका कारण था कि दंतेवाड़ा एसपी ने इया आपलो सामान निया के तहत 31 लाख रुपये के लगभग के चोरी सामानों को अलग अलग जगहों से बरामद करने के बाद लोगों को सौपा गया।
विज्ञापन
बता दे कि जिले में चलाये जा र हे गुम मोबाईल तलाश अभियान के तहत 1मई को 141 मोबाईल जिनका कीमत लगभग 31 लाख रूपये आमजनों को वापस लौटाई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा आमजन को उनके गुम हुए मोबाईल को CEIR पोर्टल के माध्यम से तलाश कर इया आपलो सामान निया कार्यक्रम के द्वारा वापस किया गया। इन सामानों को दीगर राज्य उत्तर प्रदेश, पड़ोसी जिले जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर एवं कोंडागांव से गुम मोबाइल को बरामद किया गया है। सायबर की मदद से इन गुम हुए फोन को खोजने का काम शुरू किया गया।जहाँ देखते ही देखते पुलिस ने 141 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। जहां इनकी कीमत 31 लाख रुपये आंकी गई।
विज्ञापन
वही अपना फोन लेने आये लोगों का कहना था कि उन्होंने उम्मीद भी छोड़ दिया था कि उनका फोन कभी मिल भी पायेगा। लेकिन जब विभाग की ओर से फोन आया कि आपका फोन मिल गया तो खुशी का ठिकाना ही नही रहा। वही 141 चेहरों पर मुस्कान देख आला अधिकारी भी काफी खुश हुए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से अपने सामान को लेते लोग

पुलिस अधीक्षक से अपने सामान को लेते लोग

पुलिस अधीक्षक से अपने सामान को लेते लोग