फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Dangerous illegal furnaces flocked in Kanchausi

कंचौसी में धधक रहीं दर्जनों अवैध भट्ठियां

Wed, 08 Mar 2017 12:08 AM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 08 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dangerous illegal furnaces flocked in Kanchausi
कंचौसी में धधकती खोया की भट्ठी। - फोटो : अमर उजाला
कंचौसी इलाका खोया की अवैध भट्ठियों के लिए बदनाम है। इन भट्ठियों पर मिलावटी खोया बनाया जाता है। इस खोया की बिक्री जिले के अलावा कानपुर तक होती है। खोया बनाने के लिए भट्ठी की इजाजत खाद्य एवं सुरक्षा विभाग से लेनी पड़ती है। इसकी इजाजत नहीं ली गई।
विज्ञापन


कंचौसी व आसपास के ग्रामीण इलाकों में सिंथेटिक पाउडर व केमिकल से खोया बनाया जा रहा है। इलाकेे में खोया बनाने की कई भट्ठियां धधक रही हैं। यहां बना खोया जिले के अलावा कानपुर व दूसरे जिलों में भेजा जाता है। रोज तकरीबन 50 क्विटंल खोया की खपत है।
विज्ञापन


इस खोया की बिक्री 250 रुपये से लेकर 280 रुपये किलो तक है। खोया में अरारोट, आलू, शकरकंद, स्टार्च, मैदा की मिलावट की जाती है। दूध में मिलावट के लिए डिटरजेंट, रिफाइंड, मिल्क पाउडर मिलाया जाता है। खोया व दूध से बनी खाद्य सामग्री खराब न हो, इसके लिए हाइड्रोपराक्साइड व फार्मलीन मिलाया जाता है। कानपुर में बिक्री के लिए दूध की खेप कंचौसी, झींझक व रूरा से ही जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करें खोया की पहचान
खोया-पनीर की जांच के लिए इसके छोटे से हिस्से को पानी में उबालें। इसके बाद ठंडा होने दें। इसमें आयोडीन बिलियन टिंचर के घोल की दो-तीन बूंदें मिलाएं। आयोडीन की बूंद डालने पर बैगनी रंग सामने आता है तो यह सामग्री  मिलावटी है। खोया का रंग न बदलने पर यह असली है।


मिलावटी दूध की ऐसे करें जांच
 दूध को फटने से बचाने के लिए फार्मलीन मिलाया जाता है। मिलावटी दूध की पहचान के लिए पोटैशियम कार्बेनाइट की 5-6 बूंदें डालें। लाल रंग सामने आने का मतलब है कि दूध में मिलावट है। इसके साथ ही 10 मिली दूध में इतना ही पानी मिलाएं। झाग आने पर इसमें डिटरजेंट की मिलावट सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed