फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Dacoits of Damkheda Colony were caught by Khargone Police along with stolen goods and weapons

Khargone: डकैती के माल और हथियारों के साथ खरगोन पुलिस के हत्थे चढ़े डकैत, दामखेड़ा कॉलोनी में की थी वारदात

Fri, 07 Jun 2024 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2024 09:30 AM IST
सार

एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से घटना में लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने डकैती की वारदात में शामिल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच करने वाली पुलिस टीम को 10000 रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।  

विज्ञापन
Dacoits of Damkheda Colony were caught by Khargone Police along with stolen goods and weapons
पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र की दामखेड़ा कॉलोनी में डकैती करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 4 लाख रुपये के गहने समेत 21 हजार रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी, 3 मोटर साइकिल, 2 देशी पिस्टल और हथियारों के साथ ही बड़ी मात्रा में औजार भी बरामद किए हैं। साथ ही धार जिले के आरोपियों का साथ देने और डकैती के माल में हिस्सा लेने वाले खरगोन के 5 बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दामखेड़ा कॉलोनी में बीते दिनों एक घर में महिलाओं को हथियारों का रोब दिखाकर डकैतों ने इस घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद से ही मेनगांव थाना प्रभारी बलराम राठौड़ मामले के जांच में लगे हुए थे।  
विज्ञापन


मेनगांव थाना प्रभारी ने लिया घटना को चुनौती के रूप में
एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि खरगोन के पास मेनगांव थाना अंतर्गत आने वाली दामखेड़ा कॉलोनी में पिछले दिनों एक डकैती की घटना अंजाम दी गई थी, जिसको चुनौती के रूप में लेते हुए मेन गांव थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने जांच शुरू की थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति खरगोन के आसपास कोई बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं, जिस पर 8 लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनके पास से डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद हुए। उन लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा मेनगांव में डकैती की वारदात करना कबूल किया गया। पकड़े गए आठ व्यक्ति धार जिले के बाग टांडा के आसपास के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


लूट में हिस्सा लेने वाले भी पुलिस गिरफ्त में
एसपी मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से दामखेड़ा की घटना में लूटे गए करीब चार लाख रुपए के सोने के जेवरात, घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी के साथ ही हथियार भाी बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि वारदात में खरगोन के रहने वाले पांच लोग भी शामिल थे, जिन्होंने वारदात करने को लेकर जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई थी। इसमें उनको भी डकैती के माल में हिस्सा मिला है, इस तरह से कुल 13 डकैत इस घटना में शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच करने वाली टीम को 10000 रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed