फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Crowds of farmers thronged for crop registration even on

अंतिम दिन भी फसल पंजीकरण के लिए उमड़ी किसानों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Crowds of farmers thronged for crop registration even on
27jjrp21- लघु सचिवालय में फसल पंजीकरण करवाने पहुंचा किसान। संवाद - फोटो : Samvad
झज्जर। फसल पंजीकरण करवाने के लिए रविवार को अंतिम दिन था। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र, एसडीएम कार्यालय के पास बनाए गए काउंटरों पर फसल पंजीकरण का काम किया गया।
विज्ञापन


रविवार को 100 से अधिक किसान पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचे। सबसे पहले किसानों से फसल पंजीकरण को लेकर आवेदन लिखवाए गए। उसके बाद नंबर लगाकर काउंटरों पर भेजा गया ताकि किसानों का पंजीकरण तय समय से हो जाए।
विज्ञापन

इसके लिए अलग-अलग जगहों पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इससे किसानों को राहत मिली। पहले दिन की तरह लघु सचिवालय में किसानों की भीड़ नजर नहीं आई। किसानों को फसल पंजीकरण करवाने के लिए ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था से किसान खुश नजर आए। किसान सुमेर, आशीष, सिकंदर ने बताया कि पिछले कुछ दिन से अलग व्यवस्था होने से पंजीकरण आसानी से हो पा रहा है। अब कोई दिक्कत नहीं आ रही है। शुरुआत के दिन में सीमित साधनों के कारण परेशानी आई थी। रविवार को आए सभी किसानों के पंजीकरण किए गए। रविवार को फसल पंजीकरण का अंतिम दिन भी था।


जिले में 45,285.888 एरिया का हुआ सत्यापन

जिले में फसल का कुल एरिया 92,175.478 एकड़ पंजीकृत है। इसमें से अब तक 45,285.888 एरिया का सत्यापन हो पाया है। यह लगभग 49.1 प्रतिशत है। इसके अलावा 46,889.592 एकड़ एरिया का पंजीकरण होना लंबित है। बहादुरगढ़ में सत्यापन का काम काफी धीमा चल रहा है। यहां रविवार शाम 7 बजे तक केवल 27.06 प्रतिशत ही फसल सत्यापन हो पाया था। सबसे ज्यादा साल्हावास में 65.07 प्रतिशत फसल सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। बादली में 62.83 और बेरी में 62.27 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। इसी प्रकार झज्जर में 48.47 और मातनहेल में 56.77 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।फसल पंजीकरण करवाने के लिए रविवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन भी किसान फसल पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र, एसडीएम कार्यालय के पास बनाए गए काउंटरों पर फसल पंजीकरण का काम किया गया।

एरिया कुल एरिया सत्यापित एरिया लंबित एरिया सत्यापित प्रतिशत
बादली 8,709.758
5,472.706
3,237.052
62.83
बहादुरगढ़ 21,836.936
5,909.513
15,927.424
27.06
बेरी 12,018.439
7,483.55
4,534.889
62.27
झज्जर 26,909.827
13,043.05
13,866.777
48.47
मातनहेल 16,797.801
9,536.163
7,261.639
56.77
साल्हावास 5,902.717
3,840.906
2,061.811 65.07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed