{"_id":"6a6e5917d3c132a329035c50","slug":"crowds-flock-to-the-exhibition-showcasing-womens-skills-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125861-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के हुनर से सजी प्रदर्शनी में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के हुनर से सजी प्रदर्शनी में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
-फोटो 93 : सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में लगी प्रदर्शनी में खरीदारी करती महिलाएं। स्रोत आयो
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में अनोखी ग्रुप की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को खरीदारी करने वालों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। महिलाओं द्वारा लगाए गए करीब 80 स्टॉल पर हस्तनिर्मित उत्पाद, फैशन, खानपान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों ने अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाते हुए विविध उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। हैंडमेड और हर्बल उत्पादों के साथ कबाड़ की वस्तुओं से तैयार किए गए सजावटी आइटम लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। आगंतुक महिलाओं की रचनात्मकता और कलात्मकता की सराहना करते नजर आए।
किरण बंसल के लड्डू गोपाल की ड्रेस और सजावटी वस्तुएं, काजल और सोनिया के फैंसी सूट, नीना वत्स के मिठाई उत्पाद, प्रीति की रेजिन आर्ट, वनिता के पापड़ और अचार, पूजा बंसल की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ज्योति अग्रवाल की राखियां, वर्षा राठी की मेंटल वेलनेस तकनीक, समिति के नेचुरल स्किन व हेयर केयर उत्पाद, नेचुरोपैथ व डायटीशियन डॉ. साक्षी की हेल्थ सलाह, मधु व बलविंदर मित्तल के कन्फेक्शनरी उत्पाद, धानवी के डेकोरेटिव आइटम तथा शिवानी-बीनू के फूड स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ रही। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके हुनर को मंच उपलब्ध कराना है। यहां खरीदारी के साथ-साथ लोगों को घरेलू उद्योगों और हस्तनिर्मित उत्पादों की भी जानकारी मिल रही है।
प्रदर्शनी का अंतिम दिन आज
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि दो अगस्त को प्रदर्शनी के अंतिम दिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें और उनके उत्पादों का अवलोकन कर खरीदारी करें।
विज्ञापन
-फोटो 93 :