Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   crore were made to

पीआर धान में 123 किसानों को 1.70 करोड का किया गया भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
crore were made to
10jjrp19- झज्जर। झज्जर मंडी में फसल की भराई व तुलाई करते श्रमिक। संवाद
जिले में अब तक खरीदी गई पीआर धान की फसल में से उठान किए जाने के बाद 123 किसानों को 1.70 करोड रुपये का भुगतान किया गया है। जिले की दो अनाज मंडियों मातनहेल और बेरी अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद चल रही है। वेयर हाउस एजेंसी की तरफ से दोनों मंडियों से पीआर धान की फसल खरीदी जा रही है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में अब तक 764 किसानों से 38346.40 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है। इसमें से अब तक 420 किसानों के 24995.30 क्विंटल पीआर धान का ऑक्शन हुआ है, जिसमें से 288 किसानों के 17639.20 क्विंटल पीआर धान की सरकारी खरीद हुई है। इसके साथ ही पीआर धान की फसल के उठान के लिए अब तक 24 गेट पास काटे गए है, जिसमें 8888.30 क्विंटल पीआर धान का उठान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में बाजरे व धान के फसल की आवक लगातार जारी है। पीआर धान की सरकारी खरीद चली हुई है। इसके अलावा अन्य किस्म के धान व बाजरे की प्राइवेट खरीद चल रही है। वहीं, मंडियों में अलग-अलग किस्मों के धान की फसल बोली के आधार पर चल रही है, जो कि प्राइवेट खरीददारों की तरफ से खरीद की जा रही है। मंडियों में धान के आने के बाद उसी दिन प्राइवेट खरीददारों की तरफ से खरीद की जा रही है। इसके अलावा बाजरे व धान के फसल का खरीद किए जाने के बाद उठान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-खरीद पोर्टल बंद, नहीं कटे गेट पास
अनाज मंडी झज्जर में मंगलवार को एक किसान अपनी बाजरे की फसल लेकर पहुंचा। इस दौरान गेट पास नहीं कटा। आढ़ती एसोसिएशन झज्जर अनाज मंडी के प्रधान विनोद पूनिया ने बातया कि किसान के बाजरे का गेट पास नहीं कटने चलते किसान अपना बाजरा डालकर चला गया। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि सरकार की तरफ से ई-खरीद पोर्टल को गेट पास काटने के लिए बंद कर दिया है।


बाजरे व धान की आवक व प्राइवेट खरीद
जिले में अब तक बाजरे की फसल के लिए 13000 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 390850.60 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। बाजरे की प्राइवेट खरीद जारी है। अब तक झज्जर मंडी में 162000 क्विंटल बाजरे की फसल खरीदी गई, जिसमें से 130000 क्विंटल का उठान किया गया है। झज्जर अनाज मंडी में मंगलवार को 10000 क्विंटल धान की प्राइवेट खरीद हुई है। इस दौरान 1509 व 1692 किस्म का मशीन का धान 4000 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। वहीं, हाथ का धान 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। इसके अलावा 1121 किस्म हाथ का धान 5000 से 5300 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया। इसके साथ ही 1718 किस्म का धान 4900 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed