{"_id":"6ae8f96c1f3cb2679f02323c","slug":"crackdown-on-adulteration-during-the-festive-season-10-samples-of-sweets-collected-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128791-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर शिकंजा, मिठाइयों के 10 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर शिकंजा, मिठाइयों के 10 सैंपल लिए
विज्ञापन
बहादुरगढ़। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। टीम ने नूना माजरा, बहादुरगढ़ और दुल्हेड़ा से मिठाइयों के 10 सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने नूना माजरा से बर्फी के दो, गुलाब जामुन और बेसन के लड्डू का एक-एक नमूना लिया। बहादुरगढ़ से बर्फी और पेड़े के सैंपल लिए गए। वहीं, दुल्हेड़ा से बर्फी, पेड़े, रसगुल्ले और गुलाब जामुन के एक-एक नमूने लिए गए।
मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने और मिलावट की आशंका की पड़ताल के लिए अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।