फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   corona

फिर लापरवाह हुए लोग, बाजारों में बढ़ी भीड़... संक्रमण का खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
corona
लॉकडाऊन खुलने के बाद अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर अधिक भीड़ नजर आई। लोग कोविड गाइडलांइस का उल् - फोटो : KHURJA
फिर लापरवाह हुए लोग, बाजारों में बढ़ी भीड़... संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

खुर्जा। दूसरी लहर में बढ़े संक्रमण से भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। बाजारों में उमड़ रही भीड़ के चलते कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फिर से लापरवाह हो चुके लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को नगर के बाजारों में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां तक कि कई लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आए। यह हाल तब है जब तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है।
इन बाजारों में दिखी भीड़
गांधी रोड, पदम सिंह गेट, कबाड़ी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। जहां पर लोगों ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया। इस दौरान कई दुकानदार भी बिना मास्क पहने सामान बेचते नजर आए।
विज्ञापन

एसडीएम लवी त्रिपाठी ने बताया कि लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। अगर निकलें तो मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed