फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Construction of Ram Temple will start from December 6: Ram Vilas Vedanti

छह दिसंबर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण: राम विलास वेदांती

Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
छह दिसंबर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण: राम विलास वेदांती
छह दिसंबर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण: राम विलास वेदांती Updated Sun, 21 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ram Temple will start from December 6: Ram Vilas Vedanti
इटावा में श्रीराम जन्मभूमि न्यास समिति अयोध्या के वरिष्ठ सदस्य राम विलास वेंदाती का भव्य स्वागत - फोटो : amarujala
इटावा। असत्य पर सत्य व अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। हिंदू सेवा समिति के निर्देशन पर श्रीराम विजय यात्रा निकाली गई। भगवा सेवक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व वाली हिंदू सेवा समिति का यह पांचवा आयोजन रहा। श्रीराम विजय यात्रा के लिए इटावा पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि न्यास समिति अयोध्या के वरिष्ठ सदस्य रामविलास वेदांती ने कहा कि 2019 में मोदी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। अयोध्या कांड पर वेदांती ने ऐलान किया कि 6 दिसंबर से भव्य रामलला मंदिर निर्माण शुरू हो जायेगा, सारी बाधायें दूर हो जायेंगी।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे बहुत बोलते है काम कम करते है। वह माहौल खराब करना चाहते हैं। पिछले वर्ष प्रशासन द्वारा श्रीराम विजय यात्रा की अनुमति देने की बजाय भगवा सेवक प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया था। संक्षिप्त मार्ग से यात्रा निकालने की अनुमति तो मिल गई थी। लेकिन ग्रामीण रामभक्तों को जगह-जगह रोक दिया गया था। इस बार समय पर श्रीराम विजय यात्रा निकालने की अनुमति भी मिल गई। दशहरा की सुबह से लोगों में श्रीराम विजय यात्रा के प्रति उत्साह देखा गया। टिक्सी मंदिर में हिंदूवादी श्रीराम भक्त एकत्रित हुए।
विज्ञापन


राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राम विलास वेदांती ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाने के बाद रामराज की घोषणा हो गई है। विरोधियों के एक मंच पर आने व खींचतान से भाजपा और मजबूत हुई है। 6 दिसंबर से रामलला का मंदिर बनाना शुरू हो जाएगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. राम शंकर कठेरिया के साथ नगर के प्रबुद्ध वर्ग और भाजपा-संघ से जुड़े नामचीन नेताओं ने संबोधन के बाद रथ पर आसीन राम-लक्ष्मण व  हनुमान की आरती उतारी और श्रीराम विजय यात्रा को रवाना किया। श्रद्धालु रामभक्तों ने भगवा सेवक प्रदीप शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जुलूस में प्रिया मिश्रा, रानी मिश्रा, रंजीत यादव, ज्ञानेंद्र पंडित, धर्मेंद्र कुशवाहा, मोहित चौधरी, अनुज शर्मा, लालता वर्मा, प्रतीक त्रिपाठी, जितेंद्र पटेल, जतिन यादव, राघवेंद्र यादव, चित्रा परिहार, नवनीत विसारिया, संजीव चतुर्वेदी, डिंपल, अभिषेक शाक्य, गौरव वर्मा, रोहित वर्मा, सोनू वर्मा, विजय शंकर अवस्थी, आकाश पोरवाल, बाबू तिवारी, बंटू राठौर, रिंकू राठौर, विशाल, सूरज, नीलेश प्रजापति, धर्मेंद्र राठौर, आशीष जैन, दर्शन राजपूत, प्रदीप लंबरदार, बांके बिहारी पोरवाल, नीरज बाबू बघेल आदि दसियों हजार की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed