फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Construction material costs rise; prices of steel bars and pipes

महंगाई की मार : निर्माण सामग्री की लागत बढ़ी, सरिया-पाइप के दाम चढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Construction material costs rise; prices of steel bars and pipes
फोटो 83: बहादुरगढ़ में काठमंडी में दुकान के बाहर रखा सरिया। संवाद - फोटो : 1
बहादुरगढ़। मानसून के बाद निर्माण कार्यों में तेजी आने के साथ ही निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बहादुरगढ़ के बाजार में सरिया, लोहे के पाइप, गार्डर, कॉलम और अन्य लोहे से तैयार होने वाली सामग्री के दाम में तेजी देखी जा रही है। कारोबारियों के अनुसार पिछले करीब एक महीने से लोहे की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव रहा है, जिसका सीधा असर मकान और अन्य निर्माण कार्यों की लागत पर पड़ रहा है। शहर में मकान बनाने की तैयारी कर रहे लोगों का बजट लोहे की बढ़ती कीमतों के कारण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


काठमंडी लोहे का कारोबार करने वाले व्यापारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मकान निर्माण में सरिया और लोहे की सामग्री पर बड़ी राशि खर्च होती है। ऐसे में कीमत बढ़ने पर पूरे निर्माण बजट में अंतर आ जाता है। बारिश का दौर कम होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी आई है। इसके चलते सरिया, पाइप, गार्डर और अन्य निर्माण सामग्री की मांग भी बढ़ी है। बहादुरगढ़ में नई कॉलोनियों के साथ-साथ पुराने मकानों में निर्माण और मरम्मत के कार्य भी चल रहे हैं। मांग बढ़ने का असर बाजार में दिखाई दे रहा है। दिवाली का त्योहार भी नजदीक है। इसको लेकर भी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन


बाहर से आता है कच्चा माल

व्यापारी सुरेश कुमार के मुताबिक लोहे और स्टील से संबंधित कई उत्पादों के लिए बहादुरगढ़ के बाजार को बाहरी मिलों और सप्लायरों पर निर्भर रहना पड़ता है। मिल स्तर पर कीमतों में बदलाव होने पर उसका असर स्थानीय बाजार में भी दिखाई देता है। इसके अलावा परिवहन लागत और अन्य खर्च बढ़ने से भी सामग्री के दाम प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान बनाने वालों की बढ़ी चिंता

मकान निर्माण करा रहे हरीश कुमार, सतीश वर्मा ने बताया कि सीमेंट, ईंट, रेत-बजरी के बाद अब लोहे की कीमतों में बढ़ोतरी से निर्माण का अनुमानित खर्च बढ़ रहा है। जिन लोगों ने पहले से बजट तय कर रखा है, उनके लिए बढ़ी कीमतों के कारण अतिरिक्त राशि की व्यवस्था करना चुनौती बन रहा है। वहीं, कुछ लोग कीमतों में स्थिरता आने का इंतजार भी कर रहे हैं।


यह बढ़े हैं दाम

रेलवे रोड के व्यापारी मंजीत कुमार ने बताया कि बाजार में 15 अगस्त को ब्रांडेड सरिया 63 रुपये किलो था, जो अब 78 रुपये किलो पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि लोकल ब्रांड के सरिया पर आठ रुपये किलो बढ़े हैं। एंगल 40 रुपये था, जो अब 57 रुपये किलो है। पाइप 10 रुपये प्रति किलो बढ़कर 55 से 65 रुपये, गार्डर 54 रुपये से बढ़कर 61 रुपये हो गया है।





-फोटो 83 : काठमंडी में एक दुकान के बाहर रखा सरिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed