{"_id":"69bd8c3cf11bc7e5180035c8","slug":"congress-was-broken-into-thousands-of-pieces-some-fell-here-some-fell-there-prof-ram-bilas-sharma-jhajjar-news-c-203-1-sroh1011-124947-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा : प्रो.रामबिलास शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा : प्रो.रामबिलास शर्मा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस पर शायराना अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा। पार्टी में न तो नेतृत्व की ताकत बची है और न ही संगठन में जान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में खेला हो गया जिससे कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुल गई है।
आगे उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस इस समय अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है और सभी अपने-अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। यहां तक कि नाम सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक धरने तक पर बैठ गए हैं।
कांग्रेस के पास लोगों के कल्याण के लिए कोई विजन नहीं है। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा जनकल्याण की नीतियों के दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।