फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Community centers will be built at Islamgarh and Ukhalchana Kot.

इस्लामगढ़ और उखलचना कोट में बनाए जाएंगे कम्युनिटी सेंटर

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 05 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव इस्लामगढ़ और उखलचना कोट गांव में कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण किया जाएगा। पंचायती राज विभाग की तरफ से इनका निर्माण करवाया जाएगा। इन दोनों पर लगभग 82 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए पंचायती राज विभाग की तरफ से ऑनलाइन निविदाएं मांगी हैं। कम्युनिटी सेंटर का निर्माण होने से गांवों में होने वाले सामाजिक, धार्मिक व अन्य आयोजनों के लिए ग्रामीणों को आसानी से जगह मिल सकेगी।
विज्ञापन

कम्युनिटी सेंटर बनने के बाद शादी-ब्याह, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ग्रामीणों को गांव में ही एक व्यवस्थित और सुलभ जगह मिल जाएगी। इससे उन्हें निजी मैरिज पैलेस या दूर की जगहों पर अधिक पैसा खर्च नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव की पंचायत, विकास कार्यों से जुड़ी बैठकें और सामाजिक चर्चाएं आयोजित करने के लिए यह एक साझा मंच प्रदान करते हैं। कई सामुदायिक केंद्रों का उपयोग कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण वर्कशॉप और इनडोर खेल या पुस्तकालय जैसी गतिविधियों के लिए भी किया जा सकता है।
पंचायत विभाग की तरफ से इस्लामगढ़ गांव में एक सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इस परियोजना की अनुमानित लागत 27.51 लाख रुपये है। निविदाएं ऑनलाइन माध्यम से 8 अक्तूबर जमा की जा सकती हैं।

कार्य को पांच महीने की समय सीमा में पूरा करना होगा। इसी प्रकार से उखलचना कोट गांव में भी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पंचायती राज विभाग की तरफ से करवाया जाएगा। इस पर 54.55 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पंचायत राज विभाग ने पांच अक्तूबर तक इसके लिए निविदाएं मांगी हैं। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद इस काम को भी लगभग 6 माह में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed