फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Commission agents in the grain market troubled by traffic jams; demand clearing of the route.

अनाज मंडी में जाम से आढ़ती परेशान, मार्ग जाम मुक्त करने की मांग

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 25 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Commission agents in the grain market troubled by traffic jams; demand clearing of the route.
25jjrp15- झज्जर। कच्चा बेरी रोड पर बनी जाम की ​स्थिति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर के राव तुलाराम चौक से अनाज मंडी झज्जर तक जाने वाले कच्चा बादली रोड पर वाहनों के कारण अक्सर जाम लगता है। अनाज मंडी के आढ़ती किसानों की सुविधा के लिए इस मार्ग को जाम मुक्त करने की मांग कर रहे हैं। मंडी में धान और बाजरे की फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
राव तुलाराम चौक से कच्चा बादली रोड पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। अतिक्रमण के कारण भी कई बार जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। अब मंडी आने वाले किसानों और उठान के बड़े वाहनों से भी जाम लग रहा है। आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय के पास गुरुग्राम रोड से जोड़ने वाले मार्ग पर गाड़ियां न लगाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने झज्जर अनाज मंडी के दो गेटों पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। मातनहेल अनाज मंडी में भी चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मुख्यालय से पत्र मिलने के बाद यह व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों को गेट पास काटने की विधि समझाई गई है। किसानों की सुविधा के लिए मंडी में लाइटें भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर अनाज मंडी में धान और बाजरे की आवक जारी है। शुक्रवार को पांच किसानों ने 1509 किस्म धान की 250 क्विंटल फसल लाई। मंडी में अभी तक कुल 700 क्विंटल धान पहुंचा है। 1509 किस्म मशीन का 175 क्विंटल धान 3900 से 4050 रुपये प्रति क्विंटल में बिका। 12 किसानों ने 450 क्विंटल बाजरे की फसल मंडी में पहुंचाई, कुल आवक 750 क्विंटल हुई।

इंसेट
आढ़ती एसोसिएशन की मांगें
प्रधान आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी झज्जर के विनोद पूनिया ने कहा कि आने वाले दिनों में किसानों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कच्चा बादली रोड को जाम मुक्त कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। पूनिया ने गुरुग्राम रोड से जोड़ने वाले मार्ग पर भी गाड़ियां न लगाने की अपील की। एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी को इस संबंध में लिखित में भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed