Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Cold weather alters school schedules; classes will now begin at 9:30 AM.

सर्दी ने बदली स्कूलों की दिनचर्या, अब सुबह 9:30 बजे लगेंगी कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cold weather alters school schedules; classes will now begin at 9:30 AM.
15जेएनडी24: जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय जींद। संवाद
जींद। सर्दियों की दस्तक के साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुबह की ठिठुरन से राहत मिलने जा रही है। अब विद्यार्थियों को पहले की तरह सुबह जल्दी घर से निकलकर स्कूल नहीं पहुंचना पड़ेगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन

नई समय सारिणी 16 नवंबर से लागू हो गई है। इसके तहत एकल शिफ्ट वाले स्कूल अब सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और दोपहर बाद 3:30 बजे तक चलेंगे। निदेशालय के आदेशों के अनुसार डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। इनकी पहली शिफ्ट अब सुबह 7:55 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

पहली शिफ्ट का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था। पहली शिफ्ट के विद्यार्थियों को अब स्कूल पहुंचने के लिए 55 मिनट अधिक मिलेंगे। इससे सुबह की कड़ाके की ठंड में बच्चों को घर से जल्दी निकलने की परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 723 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 423 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन सभी सरकारी स्कूलों में करीब एक लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में समय में बदलाव का लाभ बड़ी संख्या में बच्चों को मिलेगा।
बाक्स
डबल शिफ्ट में चलने वाले में चलेंगी नई सारिणी के अनुसार
शहर में भिवानी रोड स्थित बाल आश्रम स्कूल और रेलवे जंक्शन क्षेत्र में संचालित विद्यालय डबल शिफ्ट में चलते हैं। इन स्कूलों में भी नई समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों का समय बदलने के पीछे का उद्देश्य सुबह की ठंड और शाम को जल्दी अंधेरा होने के कारण विद्यार्थियों को होने वाली दिक्कतों से बचाना है।


----------------
16 नवंबर से संबंधित सभी सरकारी स्कूलों में नई समय सारिणी लागू कर दी गई है। सर्दियों में बच्चों को सुबह जल्दी घर से निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मौसम के अनुकूल समय निर्धारित करने के साथ स्कूलों में पढ़ाई का नियमित समय भी बनाए रखा गया है।
--मुन्नी देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद
फोटो कैप्शन
15जेएनडी24: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जींद। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed