फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   cmo write a letter to ssp for protection from dengu

सीएमओ ने लिखा एसएसपी को पत्र, थानों में छिपे मौत के गुनहगार

Tue, 25 Jul 2017 04:09 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
cmo write a letter to ssp for protection from dengu

प्रदेश की राजधानी में तेजी से फैलते डेंगू के प्रकोप पर काबू पाने के लिए सीएमओ ने एसएसपी को पत्र लिखा है। सीएमओ ने पत्र में कहा है कि पुलिस थानों में जमा पुराने वाहनों और सामान में डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं।

विज्ञापन


सीएमओ ने एसएसपी को विशेष सफाई अभियान चलाकर थानों में जमा ऐसे सामान को हटाने करने का निर्देश दिया है। साथ ही थानों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा है। सीएमओ ने 43 थानों को चिन्हित कर उनके नाम भी एसएसपी को भेजे हैं। स्वास्‍थ्य विभाग द्वारा चलाए गए जांच ‌अभियान में कैसरबाग, हजरतगंज, विकासनगर कोतवाली समेत चारबाग निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन पर भी डेंगू का लार्वा पाया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले स्वास्‍थ्य विभाग ने केजीएमयू वीसी के घर पर भी डेंगू के लार्वा के पाए जाने की पुष्टि की थी। राजधानी में डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक और व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डेंगू की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो चुकी है। इसमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस साल डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।

राजधानी के सभी 110 वार्डों में नियमित रूप से एंटी लार्वा के छिड़काव से लेकर फॉगिंग भी कराई जा रही है। इससे बचाव का एकमात्र विकल्प सावधानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed