{"_id":"597db0e24f1c1b2a628b4571","slug":"cm-yogi-join-swayam-sevak-sangh-in-nirala-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी बने स्वयंसेवक, की गुरु दक्षिणा व ध्वज प्रणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी बने स्वयंसेवक, की गुरु दक्षिणा व ध्वज प्रणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Jul 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्र निरालानगर स्थिति सरस्वती कुंज पहुंचकर गुरु दक्षिणा की। योगी सुबह लगभग 9 बजे निरालानगर पहुंच गए। वह कार्यक्रम स्थल पर आम लोगों के साथ रखी गई लकड़ी की कुर्सी पर बैठे। उन्होंने स्वयंसेवक की तरह पंक्ति में खड़े होकर गुरुदक्षिणा की और ध्वज प्रणाम किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह और विधायक डॉ. नीरज बोरा भी शामिल थे। गुरु दक्षिणा संघ का वार्षिक कार्यक्रम है।
विज्ञापन
जगह-जगह आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक भगवा ध्वज को गुरु मानकर प्रणाम करते हैं। इसे स्वयं सेवकों की गुरु के प्रति समर्पण व निष्ठा तथा समाज के लिए सेवा का संकल्प माना जाता है।
विज्ञापन