फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   CM Pushkar Singh Dhami remembered the game of marbles in tanakpur

चंपावत: सीएम ने कंचों के खेल को किया याद, जन-जी के बीच में खुलकर विरोधियों को दिया करारा जवाब

Tue, 01 Sep 2026 10:12 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Tue, 01 Sep 2026 10:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने चंपावत में खेल महाकुंभ के उद्घाटन के दौरान बचपन में कंचे खेलने की यादें साझा कीं और बताया कि वे उन्हें चारपाई के नीचे संभालकर रखते थे। इस दौरान उन्होंने विरोधियों को खुलेआम जवाब भी दिया। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami remembered the game of marbles in tanakpur
टनकपुर में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के बीच खेल महाकुंभ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा खिलाड़ियों के जोश को अपने बचपन की यादों से जोड़ा तो सियासी विरोधियों को जवाब देने में भी पीछे नहीं रहे। जेन जी के उत्साह के बीच उन्होंने अपने कंचे खेलने के दिनों का जिक्र किया और बताया कि वह भी बचपन में कंचे खेलते थे और उन्हें चारपाई के नीचे संभालकर रखते थे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखे राजनीतिक हमले किए और युवाओं के लिए अपनी सरकार के काम गिनाते हुए विरोधियों को कठघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोग जागरूक हैं और जानते हैं कि कौन ईमानदारी से काम कर रहा है और कौन चुनाव के समय हमदर्द बनने का नाटक करता है। सीएम बोले, सरकार बिना थके हर वर्ग के लिए काम कर रही है जबकि कुछ लोग केवल ढोंग करते हैं। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि वे लोग रक्षा बंधन भी नहीं मनाते हैं। हर साल मनाते तो कैसा होता। फोटो डालते... कुछ का बहनों के साथ फोटो ही नहीं दिखा। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि ऐसे लोग किस मुंह से बच्चों और युवाओं की बात करेंगे।

विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने बच्चों के सपनों की बलि चढ़ाने और युवाओं को गर्त में धकेलने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की सरकार रही, उनके पास काम करने की नीयत नहीं थी और न ही मन में पीड़ा थी। अगर सत्ता को सेवा माना होता तो काम होता। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में सिर्फ अपने लोगों को लाभ पहुंचाया गया और युवाओं के लिए कोई काम नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उनकी सरकार युवाओं और खिलाड़ियों के लिए काम कर रही है तो विरोधी बौखला गए हैं। वे जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता सब देख रही है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार भांजे-भांजियों और भाई-बहनों के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से पढ़ाई और खेल में इसी जुनून के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि उनकी हर जरूरत में सरकार साथ रहेगी। प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed