फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   class eight student Committed Suicide Suspected Due To Blue Whale In Lucknow

आठवीं के छात्र ने लगाई फांसी ब्लू व्हेल गेम खेलने की आशंका

Fri, 08 Sep 2017 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Sep 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
class eight student Committed Suicide Suspected Due To Blue Whale In Lucknow
blue whale

इंदिरानगर के डी ब्लॉक स्थित ननिहाल में रह रहे 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र ने बृहस्पतिवार दोपहर फांसी लगा ली। परिवारीजनों ने ब्लू व्हेल गेम खेलने के दौरान जान देने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


हालांकि, शुरुआती छानबीन में पुलिस को उसके मोबाइल फोन पर ब्लू व्हेल अथवा किसी अन्य जानलेवा गेम का लिंक नहीं मिला है। मोबाइल की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आदित्यवर्धन सिंह हरदोई निवासी अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह का बेटा था। एक साल पहले वह नाना उदय प्रकाश सिंह के यहां आया था। उदय का पब्लिकेशन हाउस है।
विज्ञापन


मां अरुणा वहीं नौकरी भी करती हैं। घर पर उदय के अलावा उनकी पत्नी सरला सिंह हैं। छात्र खुर्रमनगर रिंग रोड स्थित निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ रहा था। बकौल अरुणा, बेटे की परीक्षाएं चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी उसका पेपर था। बुधवार शाम तक वह दोस्तों के साथ खेलता रहा। उसकी गतिविधियां सामान्य थीं। बृहस्पतिवार सुबह उदय और अरुणा ऑफिस चले गए। घर पर आदित्य और उसकी नानी थीं। आदित्य अपने कमरे में था।


दोपहर करीब एक बजे सरला ने पानी की मोटर बंद करने को उसे आवाज दी। कई बार पुकारने पर भी जवाब नहीं मिला तो सरला उसके कमरे में पहुंची।

दरवाजा खोलकर देखा तो आदित्य का शव फंदे से लटका था। पड़ोसियों की मदद से तुरंत आदित्य को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवारीजनों ने कहा कि आदित्य पर पढ़ाई का दबाव नहीं था। वह मेधावी था। बीते एक हफ्ते से वह दिनभर मोबाइल में कोई गेम जरूर खेलता रहता था। अक्सर वह अकेले में देर रात तक गेम खेलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed