{"_id":"6945a22929ad96fac8065ed6","slug":"cji-in-the-city-today-roads-are-being-washed-etawa-news-c-216-1-etw1004-135021-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई आज शहर में, धोयी जा रहीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजेआई आज शहर में, धोयी जा रहीं सड़कें
विज्ञापन
इटावा। इस्लामियां इंटर कॉलेज में हिंदी सेवानिधि के शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में सीजेआई को आना है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से शहर को चमकाया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह से शहर के प्रमुख चौराहों पर अचानक से सफाई अभियान शुरू हो गया। कुछ कर्मचारी झाड़ू लगाकर सड़कों को चमकाते दिखे तो कुछ प्रमुख चौराहों की सड़कों की धुलाई करते हुए नजर आए। ऐसे में इन चौराहों से गुजरने वाले राहगीरों ने कर्मचारियों से अचानक सफाई का कारण पूछा तो सीजेआई के आने की बात पचा चली।
बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत निभाएंगें। इसके साथ ही कार्यक्रम कई अन्य न्यायमूर्ति शामिल होंगे। इसके चलते शुक्रवार को दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा। सुबह से ही शहर के डीएम चौराहा, अटल पथ, एसएसपी चौराहा, शास्त्री चौराहा सहित नौरंगाबाद चौराहे सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर सफाई और धुलाई का काम तेजी से चलता रहा।