फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cholamandalam Finance Company manager arrested for fraud

जगदलपुर: भानुप्रतापपुर में ट्रक फाइनेंस घोटाला, नौ लाख गबन करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 04:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 04:28 PM IST
सार

कांकेर के भानुप्रतापपुर में सुनीता यादव व राहुल आरदे ने चोलामंडलम फाइनेंस के जरिए ट्रक खरीदने के लिए संजय भास्कर तिवारी को नौ लाख रुपये दिए, लेकिन आरोपी ने वाहन उनके नाम नहीं कराया और पैसे गबन कर लिए।

विज्ञापन
Cholamandalam Finance Company manager arrested for fraud
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक ट्रक खरीद सौदे में करीब 9 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज इस मामले में मुख्य आरोपी संजय भास्कर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पैसे के गबन की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में सुनीता यादव और राहुल कुमार रोडे ने साझेदारी में एक ट्रक खरीदने के लिए आरोपी संजय भास्कर तिवारी से संपर्क किया था। आरोपी ने नरेंद्र भोयर के नाम पंजीकृत 16 चक्का ट्रक को 29,42,722 रुपये में बेचने का सौदा तय किया। 
विज्ञापन


सौदे के तहत सुनीता यादव ने नकद 2,50,000 रुपये दिए। राहुल आरदे के खाते से गूगल-पे के माध्यम से 6,88,838 रुपये आरोपी की पत्नी सरिता राजपूत, मनदीप मिश्रा, दिनेश और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के नाम पर ट्रांसफर किए गए। कुल मिलाकर करीब 9 लाख 38 हजार रुपये का भुगतान किया गया। पैसे मिलने के बावजूद आरोपी ने वाहन का नामांतरण सुनीता यादव के नाम पर नहीं कराया। उसने धोखाधड़ी करते हुए पैसों का गबन कर लिया। भानुप्रतापपुर थाना में 12 मई को इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी संजय भास्कर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पैसे के गबन की बात स्वीकार कर ली। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


आरोपी ने ट्रक बेचने का झांसा देकर प्रार्थिया से पैसे ऐंठे। उसने वाहन का नामांतरण न कराकर धोखाधड़ी की। भुगतान की गई राशि उसकी पत्नी और अन्य व्यक्तियों के खातों में भी ट्रांसफर की गई थी। चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी का नाम भी भुगतान प्राप्तकर्ताओं में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed