बहादुरगढ़। वार्ड-18 स्थित धर्म विहार के आंगनवाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पार्षद संदीप दहिया के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
इस दौरान पार्षद संदीप दहिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, पोषण और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना आवश्यक है।
सीडीपीओ प्रियंका के मार्गदर्शन में बच्चों की दौड़ व स्वस्थ बाल प्रतियोगिता हुई। सर्कल सुपरवाइजर सीमा राठी ने बच्चों का वजन कर पोषण स्तर की जानकारी ली और पोषण संबंधी जानकारी दी। चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आशा वर्कर्स ममता, रीना, प्रीति व सोमना तथा आंगनवाड़ी वर्कर दर्शना और कमलेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।