Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Childhood is being transformed by the light of education, and dreams are taking flight.

शिक्षा की रोशनी से संवर रहा बचपन, सपनों को मिल रही उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
मनोज कौशिक
विज्ञापन

बादली। आर्थिक तंगी के कारण किसी बच्चे का हुनर न दबे और उसे बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिले, इसी उद्देश्य से शिक्षा रथ फाउंडेशन ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगा रही है।

संस्था के निशुल्क शिक्षा केंद्रों से पिछले तीन वर्षों में 80 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हो चुका है। इसके अलावा संस्था जरूरतमंद बच्चों को सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए भी तैयार कर रही है।
विज्ञापन

फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से बादली, दरियापुर, बाढ़सा, देवरखाना, लगरपुर, पेलपा और खेड़का में निशुल्क शिक्षा केंद्र चला रही है। गांवों की धर्मशालाओं और चौपालों में संचालित इन केंद्रों पर चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीरो ड्रॉपआउट के उद्देश्य से शुरू हुई पहल
शिक्षा रथ फाउंडेशन की शुरुआत जून 2022 में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या कम करने के उद्देश्य से हुई थी। संस्था जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियां और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध करवाती है। संस्था के सलाहकार संदीप के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर देना प्राथमिकता है। अध्यक्ष मनोज गुलिया ने बताया कि संस्था लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है।

150 बच्चों सरकारी स्कूलों में दिलाया दाखिला
संस्था ने ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों के बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ने की पहल की है। निदेशक कर्मवीर के अनुसार क्षेत्र के करीब 70 ईंट-भट्ठों पर कक्षाएं लगाने के प्रयास किए गए। अब तक करीब 150 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाया गया है।
फोटो कैप्शन 71 : निशुल्क शिक्षा केंद्र में पढ़ाई करते बच्चे और उनका मार्गदर्शन करती शिक्षा रथ फाउंडेशन की टीम। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed