फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Chief Secy directs officials, take action against landlord demanding rent

छात्रों व मजदूरों से मकान का किराया मांगने पर होगी कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Chief Secy directs officials, take action against landlord demanding rent
नई दिल्ली. छात्रों व मजदूरों से मकान का किराया मांगने पर होगी कार्रवाई नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छात्रों व मजदूरों से लॉकडाउन में किराया मांगने वाले मकान मालिकों को अंतिम चेतावनी दे दी है। मकान का किराया मांगने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके लिए प्रभावित छात्र या मजदूर को बस शिकायत भर दर्ज करनी होगी। मुख्य सचिव विजय देव ने इस बारे में जिला अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिया है। अपने आदेश में मुख्य सचिव ने कहा है कि सभी जिला अधिकारी अपने इलाके में अभियान चलाकर लोगों को बताएं कि अगर कोई मकान मालिक किराया मांग रहा है तो उसके खिलाफ प्रभावित व्यक्ति पुलिस में शिकायत दर्ज कराए। 22 अप्रैल का जारी आदेश में मुख्य सचिव ने पिछले महीने के एक आदेश का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया था कि मकान मालिक लॉकडाउन में किराया नहीं मांगेगे। ऐसा करने पर उनके खिलाफ दिल्ली आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। बावजूद इसके इस तरह की शिकायतें मिल रही  हैं। इस संदर्भ में नया आदेश जारी की बात कही गई है। मुख्य सचिव के मुताबिक, जिला अधिकारी अपने इलाके में जागरूकता अभियान चलाए। खासकर ऐसे इलाकों में, जहां बड़े पैमाने पर मजदूर व छात्र रहे हैं। इन लोगों को बताया जाए कि अगर कोई मकान मालिक किराया मांग रहा है तो वह 100 नंबर पर पीसीआर करके शिकायत दर्ज कराए। इस तरह की शिकायतों के निपटारे पर पर जिला पुलिस साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी मकान मालिकों से गुजारिशों की थी कि वह लॉकडाउन रहने पर किराया न लें। साथ ही भरोसा भी दिया था कि किसी गरीब के किराया नहीं चुका पाने की हालत में सरकार इसका भुगतान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed