फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Chief Secretary gave strict instructions, DM should get timely redressal of public complaints

Lucknow News : मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, जन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराएं जिलाधिकारी

Wed, 21 Jun 2023 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Jun 2023 07:26 PM IST
सार

परिवहन विभाग की समीक्षा में मुख्य सचिव ने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं के कारणों में से एक है। ओवर लोडिंग से सड़कें क्षतिग्रस्त होती है। उन्होंने ओवरलोडिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर ओवरलोडिंग पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Chief Secretary gave strict instructions, DM should get timely redressal of public complaints
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा कि जनता की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं होने से भ्रष्टाचार बढ़ता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी और मंडलायुक्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराएं। मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ऊर्जा, प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की।

विज्ञापन


लोक भवन स्थित मुख्य सचिव कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मिश्र ने जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान करना ही पर्याप्त समाधान नहीं, शिकायतकर्ता संतुष्ट भी होना चाहिए। आईजीआरएस में असंतुष्ट फीडबैक से संबंधित शिकायतों की वरिष्ठ अधिकारी स्वयं नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं से अधिकारी सीधे संवाद कर उनकी समस्यायों का निस्तारण कराएं। शिकायतकर्ता को अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन


ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
परिवहन विभाग की समीक्षा में मुख्य सचिव ने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं के कारणों में से एक है। ओवर लोडिंग से सड़कें क्षतिग्रस्त होती है। उन्होंने ओवरलोडिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर ओवरलोडिंग पर पूर्णतः अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट व अवैध नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी नियमित विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करें। बेवजह बिजली की कटौती न हो। ट्रांसफार्मर के फुंकने और बिजली के तार टूटने जैसी समस्याओं का तुरंत निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राविधिक शिक्षा परिषद की विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा को नकलविहीन बनाने के निर्देश दिए।

लू से बचाव के पुख्ता इंतजाम करें
मुख्य सचिव ने लू के प्रकोप से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ लगवाने, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य अस्पतालों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने हीट स्ट्रोक के मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने और चिकित्सालयों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1 से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 17 से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

पशुओं के लिए चारा पानी का पर्याप्त इंतजाम करें
मुख्य सचिव ने सभी जिलों में गौ आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए चारा व पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने, जंगल में पशुओं व पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिलों के दौरे के दौरान गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण भी करें। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निकायों एवं जिलों को पुरस्कृत किया जाए। योजना में यूपी को प्रथम स्थान मिलना चाहिए।


महोबा के जिलाधिकारी ने ‘प्राथमिक एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकसित देश बनाने के लिए वैज्ञानिक चिन्तन, जागरूकता अनुभव एवं प्रयोग सहित कौशल विकास’ का प्रस्तुतीकरण दिया। बस्ती के जिलाधिकारी ने ‘मृत प्राय झीलों, नदियों का संरक्षण, पुनरोद्धार’ का प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में प्राविधिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव कल्पना अवस्थी, परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू, यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम.देवराज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed