फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly elections 2018: Samajwadi party announces 9 candidates

छत्तीसगढ़ चुनाव: भाजपा के बाद समाजवादी पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया

Mon, 22 Oct 2018 05:29 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Oct 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly elections 2018: Samajwadi party announces 9 candidates
समाजवादी पार्टी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का सिलसिला तेज हो गया है। आज समाजवादी पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। पार्टी ने पहले चरण के लिए 3 उम्मीदवारों और दूसरे चरण के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। शनिवार को भाजपा ने 77 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। 

विज्ञापन

राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए सपा ने संतोष सुमन को बीजापुर, बिमलेश दुबे को जगदलपुर और छबिंद्र कर्मा को दंतेवाड़ा से टिकट दिया है।  

इसी तरह दूसरे चरण के लिए नवीन गुप्ता को रायपुर वेस्ट, योगेंद्र भोई को बसना, जिबन सिंह यादव को अकलतरा, मुकेश लहारे को पामगढ़, अमरनाथ अग्रवाल को कोरबा और सुबेंद्र सिंह यादव को वैशालीनगर से टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


12 नवंबर को पहले चरण का मतदान 

इन पांचों राज्यों में सबसे पहले मतदान छत्तीसगढ़ में होगा। यहां दो दौर में मतदान होगा। पहले फेज में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 12 नवंबर को जबकि दूसरे फेज में 20 नवंबर को चुनाव होगा। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर भाजपा 15 साल से काबिज है। डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री पद की कमान संभाले हुए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और पूर्व कांग्रेस नेता अजीत जोगी के बीच गठबंधन के एलान के बाद मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed