{"_id":"5bd54e30bdec2269bb41fb15","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2018-raman-singh-starts-campaigning-in-sukma-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रमन सिंह ने सुकमा जिले से भाजपा का प्रचार अभियान शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रमन सिंह ने सुकमा जिले से भाजपा का प्रचार अभियान शुरू किया
भाषा
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
रमन सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की कोंटा सीट से सत्तारूढ़ भाजपा का विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया। प्रदेश में 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। प्रदेश के आठ नक्सल प्रभावित जिलों की कुल 18 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
सिंह ने दोरनापाल में एक जनसभा में कहा, जिले में जितना विकास हुआ है उसकी कांग्रेस ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि भाजपा को वोट दें और सुनिश्चित करें कि जिले में अगले पांच साल में चार गुना ज्यादा विकास हो।
विज्ञापन
सिंह ने कहा, हमने इस बार 65 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है कोंटा उनमें से एक है। दांतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गीदम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में 55 साल शासन किया बावजूद इसके उसने आदिवासी क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को जगदलपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसे लेकर राज्य में चुनावी घमासान चरम पर है। तमाम दलों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा रहा है। इस बार भी मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच है। अजीत जोगी-मायावती के गठबंधन ने मुकाबले को त्रिकोणीय करने की कोशिश की है। यहां 15 साल से भाजपा की सरकार है।