{"_id":"5c151aa6bdec2255431fa72c","slug":"chhattisgarh-12-new-tata-safari-brought-for-new-ministers-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सरकार गठन से पहले ही खरीदी गईं नई गाड़ियां, नए मंत्री होंगे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सरकार गठन से पहले ही खरीदी गईं नई गाड़ियां, नए मंत्री होंगे सवार
Sat, 15 Dec 2018 08:54 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 15 Dec 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। भले ही अभी तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस हो मगर सरकार के गठन से पहले ही मंत्रियों के लिए गाड़ियां खरीदी गई हैं। नई सरकार के गठन से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदेश के नए मंत्रियों के लिए 12 नई टाटा सफारी खरीदी है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों को नई गाड़ियों की चाबी सौंपी जाएगी।
सभी नई गाड़ियों को राजधानी रायपुर के कालाबाड़ी के स्टेट गैरेज में रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो इन गाड़ियों की खरीद को पिछले विधानसभा में ही मंजूरी मिल चुकी थी मगर आचार संहिता की वजह से खरीदारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
शापथग्रहण के बाद सौंपी जाएगी चाबी
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायक शपथग्रहण में अपनी निजी गाड़ी से आएंगे। शपथ लेने बाद वह सरकारी गाड़ी से अपने-अपने आवास के लिए रवाना होंगे।सभी नई गाड़ियों को राजधानी रायपुर के कालाबाड़ी के स्टेट गैरेज में रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो इन गाड़ियों की खरीद को पिछले विधानसभा में ही मंजूरी मिल चुकी थी मगर आचार संहिता की वजह से खरीदारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन