{"_id":"6afb6a27dadf1e79ea01508a","slug":"chhath-mahaparv-offering-arghya-to-the-rising-sun-chhathi-maiya-bids-farewell-jhajjar-news-c-200-1-bgh1006-129146-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व : उगते सूरज को अर्घ्य...विदा हुई छठी मईया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व : उगते सूरज को अर्घ्य...विदा हुई छठी मईया
विज्ञापन
-फोटो 100: छठ महापर्व पर पूजा अर्चना करती महिलाएं।
बहादुरगढ़। पूर्वांचलवासियों का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। शहर में 50 से अधिक छोटे-बड़े घाटों पर श्रद्धालुओं ने सूर्य उपासना की। महावीर पार्क के पास नहर किनारे और छोटूराम नगर में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां सुबह से ही मेले जैसा माहौल बना रहा।
सेक्टर-9, झाड़ौदा, कसार, लाइनपार की बिहारी कॉलोनी, निजामपुर रोड, बाबा हरिदास नगर, पटेल नगर और धर्म विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सूर्या रोशनी बहादुरगढ़ परिसर में बने छठ घाट पर भी व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान से सूर्य को अर्घ्य दिया।
सोमवार सुबह चार बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्योदय का इंतजार किया। इस दौरान घाटों पर छठी मैया के गीत गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने सूप और डालों में फल व पूजा सामग्री सजाकर सूर्य देव की आराधना की। कई स्थानों पर भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
पटेल नगर निवासी सावित्री देवी के परिवार ने बहादुरगढ़ माइनर के घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। मूल रूप से बिहार के सिवान जिले की रहने वाली सावित्री देवी ने व्रत खोलने के बाद मीठी सुहाली, केले, सिंघाड़े और लड्डू का प्रसाद परिजनों व आसपास के लोगों में वितरित किया।
-फोटो 100: छठ महापर्व पर पूजा अर्चना करती महिलाएं।
-फोटो 101 : छठ पूजा पर आराधना करते श्रद्धालु।
-फोटो 102 : पानी में खड़े होकर पूजा अर्चना करती महिलाएं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -