फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   chandigarh champion league: final match will be day and night on 17

आईपीएल बनाम चंडीगढ़ चैंपियंस लीग, फाइनल सेम डे, सेम टाइम

Sat, 16 Apr 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
chandigarh champion league: final match will be day and night on 17
सीसीएल - फोटो : amar ujala

मोहाली में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे राइसिंग की टीमें आमने-सामने होंगी। उसी समय सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ चैंपियन लीग का फाइनल खेला जाएगा। इसमें ट्राइसिटी की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके मुकाबले सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। लीग 17 अप्रैल तक खेला जाएगा। इस लीग का सह प्रायोजक अमर उजाला है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजकों की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, इसमें पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ पंजाबी कलाकार बीएन शर्मा, अभिनेत्री सुरभी महेंद्रू, सविता भट्टी लीग में हिस्सा लेने वाली टीमों का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहीं। लीग का फाइनल 17 अप्रैल को शाम सात बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन


यह टीमें लेंगी हिस्सा
लीग में मिनर्वा शार्क्स, वारियर्स, फेमिना प्लस, होमलैंड इलेवन, जीपीपी,पेडर्ल्स, पंजाब पेरट्स, चैंपियंस, स्टैलेन, चंडीगढ़ लायंस, अंडर डॉग्स, क्रॉस नाइट की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोट से उबरकर युवराज करेगा वापसी: योगराज
युवराज के पिता योगराज सिंह ने कहा कि जिस बुलंदी तक वह नहीं पहुंच सके, उस कमी को बेटे ने पूरा कर दिया। युवराज सिंह के चोटिल होने के कारण आईपीएल के मैचों से बाहर होने के सवाल पर उन्होंने कहा की खिलाड़ियों का चोटिल होना आम बात है, लेकिन युवी जल्द ही चोट से उबरकर मैदान में फिर अपना जलवा दिखाएगा। युवी की मंगेतर हेजल के बारे में योगराज ने बताया कि वह मेरी बेटी की तरह है। उसे बहू के रूप में मैंने स्वीकार किया है। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया है। वर्तमान में क्रिकेट के जो हालात शहर में हैं, उस पर योगराज सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब तक शहर की टीम को मान्यता नहीं मिलेगी, तब तक यहां से क्रिकेटर उभर नहीं पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed