{"_id":"5e915edc8ebc3e72b2598497","slug":"centaral-university-start-helpline-for-psychological-help72","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच और तनाव मुक्ति के लिए हकेंविवि ने शुरू की हेल्पलाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक सोच और तनाव मुक्ति के लिए हकेंविवि ने शुरू की हेल्पलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण देश भर में चल रहे लॉकडाउन के समय में हकेंविवि विद्यार्थियों को ऑनलाइन एजुकेशन उपलब्ध करा रहा है। यूनिवर्सिटी ने लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए एक हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। जिस पर सकारात्मक जीवन के उपाय बताए जाते हैं। मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। एनएसएस की टीम ,शैक्षणिक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित उनके परिवार के सदस्य अपने अपने तरीके से जनसेवा में जुटे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने बताया कि संकट के इस वक्त में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय सरकार को हर मोर्चे पर सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे शिक्षक विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लगातार संपर्क में हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों की पढ़ाई घर से जारी है। साथ ही विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा विद्यार्थियों के ऑनलाइन अध्ययन के लिए ई-पोर्टल शुरू किया गया है।जिसका लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति भी सजग और सक्रिय है। विश्वविद्यालय द्वारा आसपास के गांवों में मास्क वितरित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को पोस्टर, बैनर, उनसे संवाद कर इस वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में घर पर ही रहकर सोशल मीडिया पर पोस्टर मेंकिंग, बैनर, यूट्यूब वीडियो आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की एक एनएसएस स्वयंसेवक नीकिता अपने परिवार के सहयोग से मास्क, खाना बनाकर जरूरतमंदों का बांट रही है। विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के परिवारों के बच्चों के साथ वह सोशल मीडिया के माध्यम से स्वयं संपर्क में हैं। ये नन्हे बच्चे पेंटिंग बनाकर, यूट्यूब वीडियो आदि के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश आमजन तक पहुंचा रहे हैं। कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने बताया कि वह समय का सदुपयोग कर अपने भावों को कविता, संवाद के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
तनाव मुक्त रहने के लिए हेल्पलाइन
विश्वविद्यालय लॉकडाउन के दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखने व तनाव मुक्त रहने के लिए लगभग तीन सप्ताह से एक हेल्पलाइन भी चला रहा है। विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की ओर से इसे संचालित किया जा रहा है। इस मोबाइल हेल्पलाइन के विद्यार्थी ही नहीं आमजन भी फायदा ले रहा है।
विज्ञापन