{"_id":"571fbf7e4f1c1b0a61a9176a","slug":"cc-tv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया तो कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाया तो कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
cctv camera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट और टप्पेबाजी जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बैंक और सिनेमा घरंों के मुख्य गेट पर सीसीटीवी लगाने का फरमान जारी किया है। सीसीटीवी न लगाने वाले बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में अलग अलग बैंकों की कुल 258 शाखाएं हैं। अधिकतर बैंकों में सीसीटीवी कैमरे लगे जरूर हैं लेकिन वह बैंक के अंदर ही हैं। इसे बैंक के मुख्य गेट पर भी लगाने का निर्देश दिया गया है। 40 बैंक शाखाओं में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। एसपी ने सभी बैंकों के मुख्य प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें यह निर्देश दिया है कि वे ग्राहकों की सुरक्षा में अपना सहयोग करें और इसके लिए बैंक के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं।
पुलिस ने जिले के जिन बैंक शाखाओं के पास सीसीटीवी कैमरा है और जहां नहीं है उन बैंक शाखाओं की सूची तैयार की है। सुरक्षा को लेकर कई बैंक शाखाएं बेहद लापरवाह हैं। 155 बैंक शाखाओं में निजी सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। जिले में आठ सिनेमा हॉल हैं। जिसमें चार नगर क्षेत्र में और शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर व मड़ियाहूं में एक एक सिनेमा हाल हैं। सभी सिनेमा संचालकों को भी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है।