फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Car, who suffered the death of cyclist

कार की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत

Sat, 04 Feb 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Car, who suffered the death of cyclist
accident shimla
जोगिया। नौगढ़-बांसी मार्ग पर सूपा राजा गांव स्थित गैस एजेंसी के समीप बेकाबू कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह जख्मी साइकिल सवार की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। शनिवार की शाम करीब 5 बजे बांसी की तरफ से आ रही कार ने गैस एजेंसी के सामने विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार से टकरा गई। तेज रफ्तार कार के धक्के से साइकिल सवार करीब 50 वर्षीय शख्स सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। इस दौरान चालक मौके का लाभ पाकर कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराई जा रही है। कार को कब्जे में ले लिया गया है, चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed