{"_id":"6a96dfabb4aab993c501fdf7","slug":"capacity-building-training-on-mental-health-conducted-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-139379-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित क्षमता प्रशिक्षण आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित क्षमता प्रशिक्षण आयोजित
विज्ञापन
01jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारी। स्रोत : कॉलेज
फोटो-1
झज्जर। राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह के मार्गदर्शन में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित क्षमता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनोविज्ञान प्राध्यापक प्रदीप यादव ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ मन बेहतर कार्य क्षमता और शैक्षणिक उपलब्धियों की आधारशिला है।
उन्होंने कर्मचारियों को मानसिक रूप से स्वस्थ एवं तनावमुक्त रहने के सरल और प्रभावी उपाय बताए। प्रशिक्षण के दौरान तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, संज्ञानात्मक पुनर्संरचना, माइंडफुलनेस तथा दृढ़ता प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में इन तकनीकों को अपनाकर तनाव को कम करने के साथ-साथ कार्यक्षमता और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाया जा सकता है।
प्रदीप यादव ने उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर एचआईपीए, गुरुग्राम के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षक और विद्यार्थी भी शामिल होंगे। इन प्रयासों का उद्देश्य महाविद्यालय से जुड़े सभी हितधारकों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और स्वस्थ, सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।