फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Cancer OPD extension work stopped at Civil Hospital

सिविल अस्पताल में कैंसर ओपीडी एक्सटेंशन का काम रुका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए तैयार हो रहे ओपीडी केबिन का काम पिछले लगभग एक माह से रुका हुआ है। इस कारण उसे शुरू होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि सिविल अस्पताल में सीएसआर के तहत कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए ओपीडी सेक्शन बनाया जा रहा है। यहां पर उन मरीजों के लिए ओपीडी होगी, जाे कैंसर के गंभीर मरीज होंगे और उनको ऊपर जाने में दिक्कत हाेती है। ऐसे मरीजों के लिए नीचे केबिन में ही ओपीडी की व्यवस्था की जाएगी। यह तीसरी मंजिल पर फिलहाल चल रही ओपीडी का एक्सटेंशन है। फिलहाल सीएसआर के तहत केबिन को लगा दिया गया है। इस पर एसी लगा दी गई है और फिटिंग का काम किया जा रहा है। अभी फिलहाल बाकी अन्य काम रह गया है, जिस कारण कई दिनों से बंद पड़ा है। बताया जा रहा है कि सीएसआर के तहत मिलने वाली राशि को लेकर फाइल डीसी कार्यालय में अटकी पड़ी है। इस कारण काम नहीं हो रहा।

मरीजों की कीमो हुई शुरू
सिविल अस्पताल के तीसरी मंजिल पर वार्ड बनाया गया है, जहां अब तक केवल एक ही मरीज की ट्रायल के रूप में कीमो हो चुकी है। अब एम्स बाढ़सा की तरफ से नियमित मरीज भेजने इसी सप्ताह से शुरू किए जाएंगे। उसके बाद नियमित इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन


फिलहाल 460 मरीजों का रिकार्ड
स्वास्थ्य विभाग के पास जिले के 460 कैंसर मरीजों का ही रिकार्ड है। इन 460 मरीजों के बस पास व पेंशन बनी हुई है। इसके अलावा अन्य रिकार्ड नहीं है।


वर्जन
सिविल अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए ओपीडी एक्सटेंशन तैयार करवाई जा रही है। कुछ तकनीकी कारणों की वजह से काम रुका है, लेकिन इस माह में काम पूरा करवाया जाएगा। उसके बाद गंभीर मरीजों की ओपीडी नीचे शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आकृति हुड्डा, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed