{"_id":"6abc16ca4ad13a8e700eb415","slug":"c-inaugurated-the-solar-system-and-other-medical-equipment-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-140593-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने सोलर सिस्टम व अन्य चिकित्सा उपकरणों का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने सोलर सिस्टम व अन्य चिकित्सा उपकरणों का किया शुभारंभ
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में मंगलवार को डीसी वर्षा खांगवाल ने एपीसीपीएल की ओर से सीएसआर योजना के तहत स्थापित 100 किलोवाट सोलर सिस्टम और अन्य चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एपीसीपीएल के सीईओ रबींद्र पटेल मौजूद रहे। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सौर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की आवश्यकता पूरी करने में सहायता मिलेगी और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से निजी संस्थान भी आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में योगदान दे रहे हैं।
एपीसीपीएल के सीईओ रबींद्र पटेल ने बताया कि सीएसआर के तहत 100 किलोवाट सोलर सिस्टम के साथ पोर्टेबल डीआर सिस्टम, एयर कंडीशनर, सिरिंज पंप, बर्न केज, ओटी सीलिंग लाइट, पोर्टा केबिन और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सेट सहित अन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं।